मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार



नई दिल्ली(नेशनल डेस्क) - मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन पर कॉल कर अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिगाछी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव से राकेश मिश्रा नामक युवक को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ है जिससे उसने मुकेश अंबानी को धमकी दी थी। मुम्बई पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ मुम्बई ले गई है।