झारखंड के हजारीबाग में नदी में गिरी बस, छह लोगों की मौत



नई दिल्ली (डेस्क) - झारखंड में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। गिरीडीह से रांची जा रही बस हजारीबाग के टाटीझरिया में नदी में गिर गई है। इस घटना में 6 लोगों के मरने की खबर है। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में 52 लोग सवार थे। बस में सभी गिरिडीह से रांची धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों के बस में फंसे होने की आशंका के कारण बचाव कार्य जारी है।

पुल से करीब 20 फीट नीचे बस के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए थे और देखते ही देखते यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जोरदार आवाज के साथ बस के पुल के नीचे गिरते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े थे।