Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने सुपर-4 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया



नई दिल्ली (स्पोर्ट्स डेस्क) - कुसल मेंडिस और भानुका राजपक्षे की आक्रामक पारी के सहारे श्रीलंका ने सुपर-4 में जीत के साथ आगाज किया है। उसने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है।

                                  

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20वें ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज के 84 रनों की पारी के चलते  अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य को 19.1 ओवर में 6 विकेट पर कर लिया। मेंडिस ने 19 गेंद पर 36 जबकि राजपक्षे ने 14 गेंद पर 31 रन बनाए।

इस जीत के साथ श्रीलंका ने अफगानिस्तान से पिछली हार का बदला भी ले लिया। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें एक ही ग्रुप (ग्रुप-बी) में थीं। तब अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आसानी से आठ विकेट से हराया था। अब सुपर-4 में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया है। अब छह सितंबर को श्रीलंका की टीम भारत से भिड़ेगी। वहीं, सात सितंबर को अफगानिस्तान का सामना पाकिस्तान से होगा।