मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में भी होगा वीडियोग्राफी सर्वे



नई दिल्ली (डेस्क) -  मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सोमवार को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने शाही ईदगाह के वीडियोग्राफी सर्वे का आदेश दिया। साथ ही निचली अदालत से कहा कि सर्वे से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई चार महीने में पूरी कर ली जाए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा जिला न्यायालय को शाही ईदगाह मस्जिद के विवादित परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने की मांग में दाखिल प्रार्थना पत्र पर चार महीने में सुनवाई पूरी कर उसे निस्तारित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने मनीष यादव की अर्जी पर अधिवक्ता रामानंद गुप्ता को सुनकर दिया है। कोर्ट ने इस निर्णय से वीडियोग्राफी सर्वे का रास्ता साफ हो गया है।