भूपेन्द्र सिंह बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष



लखनऊ - बीजेपी ने राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने यूपी की कमान भूपेंद सिंह चौधरी को दी है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने बुधवार को ही दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके इस पद पर आसीन होने की अटकलें लगने लगी थीं। यूपी में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भूपेंद सिंह चौधरी, वर्तमान में योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे।  बीते 16 जुलाई को स्वतंत्र देव सिंह ने अपना तीन सालों का कार्यकाल पूरा किया था।