संजय सेतु छोटे वाहनों के लिए खुला, NHAI ने समय से पहले पूरा किया मरम्मत कार्य



लखनऊ / बाराबंकी - बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में सरयू नदी पर बने संजय सेतु को छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया है। एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत कुमार मौर्य एवं इंजीनियर विपुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुल के दोनों ओर लगाए गए बैरिकेडिंग और गेट हटवाकर यातायात शुरु कराया गया।

खास बात यह है कि पुल की मरम्मत निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली गई, जबकि कार्य को 15 जून 2026 तक पूरा किया जाना था। मरम्मत कार्य को तेजी और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए 16 अप्रैल 2026 से पुल पर यातायात बंद कर दिया गया था। अब पुल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुगम और निर्बाध हो सकेगा। लेकिन  प्रशासन ने अभी भी बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक बरकरार रखी है।