अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान आयोजित



  • मिशन शक्ति फेज-5-2 एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन 

लखनऊ । अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5-2 के अंतर्गत शिक्षाशास्त्र विभाग, राजनीतिशास्त्र विभाग एवं  आईआईसी (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 14 अप्रैल के उपलक्ष्य में माल्यार्पण से हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में मंजरी पाण्डेय महिला उद्यमी उपस्थित रहीं। व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा उनमें नवाचार की भावना विकसित करना था। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मंजरी ने बताया कि महिलाएं “3-S” (Skill, Self-confidence, Self-reliance) को अपनाकर स्वयं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बना सकती हैं।

उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों एवं सफलताओं का उल्लेख करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया और बताया कि निरंतर प्रयास एवं आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे वर्तमान में MIMFA Foundation की Founder & Secretary तथा Majari A Fashion Hubb LLP की Managing Director के रूप में कार्य करते हुए महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में दक्ष बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक अंतःक्रियात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उद्यमिता से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और विषय के प्रति अपनी गहरी रुचि प्रदर्शित की।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. बीना राय जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता के साथ साथ उनके सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प और साहस के बल पर जीवन में उच्चतम स्तर तक पहुंच सकती हैं। राजनीति में एक लंबे इंतजार के बाद उनको लोकसभा, राज्य विधानसभाओं तथा राष्ट्रीय राजधानी 33% आरक्षण की व्यवस्था का उद्देश्य महिला नेतृत्व विकास के दृष्टिकोण को साकार करना है। 

कार्यक्रम के अगले चरण में  छात्राओं द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर विषय पर भाषण एवं काव्यपाठ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।