भारतीय जन संचार संस्थान परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली



नई दिल्ली - भारतीय जन संचार संस्थान परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और अमृत काल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।