मीराबाई चानू ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में जीता स्वर्ण



  • 201 किग्रा वजन उठाकर मीराबाई ने किया गोल्ड पर कब्जा, बनाया नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड

नई दिल्ली (डेस्क) - भारत की स्टार वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। मीराबाई ने लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 का भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

इसके अलावा मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड भी बनाया। मीराबाई ने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा 88 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 113 किलो का वजन उठाया। उन्होंने कुल मिलाकर 201 किलो का वजन उठाया।