द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति



नई दिल्ली (डेस्क) - निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति पद की CJI एनवी रमना ने शपथ दिलाई। शपथ लेते ही पूरा संसद भवन तालियों से गूंज उठा।

उन्होंने आज संसद के सेंट्रल हाल में पद की शपथ ली। मुर्मू इसी के साथ देश की पहली आदिवासी महिला बन गईं है जो राष्ट्रपति बनीं हैं। द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

बता दें मुर्मू आजाद भारत में पैदा हुईं पहली और इस पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। वे प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे इस पद पर पहुंचने में देश के गरीब, करोड़ों महिलाओं का आशीर्वाद शामिल है।