उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात



नई दिल्ली (डेस्क) - उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश की 15वें राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमाशंकर दीक्षित मार्ग पर मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति के अलावा, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और अन्य ने निर्वाचित राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सूत्रों ने बताया कि मुर्मू को जीत की बधाई देने के लिए गुरुवार शाम से कई नेता और विभिन्न क्षेत्रों के लोग आ रहे हैं।