रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा ने फहराया झंडा



लखनऊ (डेस्क) - आजमगढ, रामपुर लोकसभा  उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

बता दें लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यूपी के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। आजमगढ़ में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा उम्मीदवार ​​​धर्मेंद्र यादव को 8,679 वोटों से हराया। दूसरी तरफ रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 42 हजार से भी अधिक वोटों से हरा दिया है।

वहीं यूपी में दोनों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत को पीएम मोदी ने ऐतिहासिक बताया है। पीएम ने कहा- आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं।