द्रौपदी मुर्मू होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, BJP संसदीय दल की बैठक में लिया गया फैसला



नई दिल्ली (डेस्क) - द्रौपदी मुर्मू  NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय दल की बैठक में इसका फैसला लिया गया है।  बैठक के बाद BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया।

इस चुनाव में जीतने पर द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंग। 64 वर्षीय मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। बता दें  मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। संसदीय बोर्ड की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम सदस्य शामिल हुए।

 द्रौपदी मुर्मू एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी : मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'Smt. Droupadi Murmu Ji has devoted her life to serving society and empowering the poor, downtrodden as well as the marginalised. She has rich administrative experience and had an outstanding gubernatorial tenure. I am confident she will be a great President of our nation.'