West Bengal: अब मुख्यमंत्री होंगी राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की चांसलर



  • पश्चिम बंगाल सरकार ने लिया फैसला, जल्द लाया जाएगा बिल

नई दिल्ली (डेस्क) - आज पश्चिम बंगाल सरकार के एक बड़ा एलान किया है कि अब राज्य के विश्वविद्यालयों के चांसलर राज्यपाल नहीं बल्कि मुख्यमंत्री होंगी। इस संबंध में विधानसभा में संशोधन बिल लाया जाएगा।  

बता दें देश भर के विश्वविद्यालयों में जारी प्रणाली के तहत, गवर्नर को राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के चांसलर के रूप में नियुक्त किया जाता है। लेकिन अब बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के विश्वविद्यालयों में गवर्नर की जगह लेंगी।