IPL 2022 : गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को हराया



नई दिल्ली /मुंबई - गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। गुजरात ने आईपीएल 15 के 10वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस के अब दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी दो ही अंक हैं।

शुभमन गिल के 84 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या की 31 रन की पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 172 रनों का लक्ष्य दिया था। जीटी ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे। टीम की ओर से शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी की।