व्यापारियों को मिले सियासी हिस्सेदारी एवं सुरक्षा : अनूप शुक्ला



  • व्यापारी महाकुंभ में प्रदेशभर से जुटे व्यापारियों ने भरी हुंकार

लखनऊ : जीएसटी नोटिस के नाम पर अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न, व्यापारियों की हत्या एवं लूट की घटनाओं पर प्रशासन की उदासीनता,  ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे व्यापार की क्षति, पर्याप्त बीमा राशि तथा आबादी के हिसाब में ​सियासत में भागेदरी की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। स्थानीय सहकारिता भवन में रविवार को आयोजित व्यापारी महाकुंभ में उपरोक्त मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने एवं सरकार को अपना वादा याद दिलाने के लिए प्रदेशभर से व्यापारी प्रतिनिधि इकट्ठा हुए और आवाज बुलन्द किया।

व्यापारी महाकुंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा व्यापारियों की मांगों का मांगपत्र प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी से मिलकर अपनी मांगों को रखेगा। व्यापारी महाकुंभ का आयोजन सभी मंडलों में किया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर व्यापारी महाकुंभ का शुभारंभ किया। व्यापारी प्रतिनिधियों ने माला, स्वर्ण अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह प्रदान कर अनूप शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष का  गर्मजोशी से स्वगत किया।  

व्यापारी महाकुंभ में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष औरिया, डॉ. पीसी गुप्ता लखनऊ,राष्टीय उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, वाराणसी, ब्रज किशोर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष गाजीपुर, जे पी यादव जिलाध्यक्ष कानपुर, श्याम गुप्ता प्रदेश सचिव, दीप नारायण यादव जिलाध्यक्ष रायबरेली, अब्दुल जब्बार इटावा, जीतेश हयारन झांसी मंडल, प्रवीण मिश्रनगर अध्यक्ष मऊ, बाराबंकी सज्जन लाल गुप्ता, अयोध्या जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा, ऋषि त्रिवेदी प्रदेश संगठन मंत्री सीतापुर, अजय मौर्या प्रदेश सचिव लखीमपुर, अमरेन्द्र पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष बस्ती, राम कुमार गुप्ता राष्ट्रिय सचिव शाहजहांपुर, अतुल शर्मा जिलाध्यक्ष बरेली, बासुदेव वर्मा देवरिया, गोरखपुर देवेंद्र यादव, शिव बहादुर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अतुल तिवारी अध्यक्ष उन्नाव, उदित गर्ग गाजियाबाद, अलीम सिद्धिकी मुजफ्फर नगर, संजीव मालिक शामली, अतुल गर्ग मेरठ, रतन कनोजिया प्रयागराज, सुशांत पांडे गोंडा आदि प्रमुख जनपदों के व्यापारी उपस्थित रहे।