मिशन शक्ति फेज-04 अभियान का शुभारंभ



  • महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा जागरुकता हेतु निकाली गयी रैली
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं छात्राओं व महिला पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

अयोध्या। “मिशन शक्ति“ के “फेज-04“ के विशेष अभियान के शुभारंभ व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-04 के लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण रैली को पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नीतीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें महिला आरक्षी और शिक्षिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाइन परिसर व शहर के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर महिला सश्क्तिकरण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।  

मिशन शक्ति गीत “कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है” ने रैली में समा बांधा तथा नारी सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न बैनर से सजी पुलिस की पीआरवी गाड़ियों एवं दो पहिया वाहनों ने रैली की भव्यता को बढ़ाया। वहीं स्कूटी पर सवार महिला पुलिस कर्मियों ने शहर में रैली निकाली ।

पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेलपलाइन 1930  तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

“मिशन शक्ति अभियान-फेज 4” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों पर गठित  एंटी रोमियों टीम द्वारा शारदीय नवरात्र में क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार के जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे एवं शारदीय नवरात्र के दौरान सभी पूजा पण्डालों एवं मंदिरों के आस पास महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मी डियूटी पर नियुक्त रहेंगी।  

उक्त मिशन शक्ति फेज  4 के शुभारम्भ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण सम्मिलत रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं छात्राओं व महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया गया। सम्मानित होने वाली महिला पुलिस कर्मी व बालिकाओं में  म.उ.नि नेहा इसरार खान, म.आ. दिव्या द्विवेदी थाना पूराकलंदर, म.आ. पुष्पा को. अयोध्या, म.आ. पूर्णिमा पाण्डेय थाना बीकापुर, म.आ. नीलू शर्मा महिला अपराध प्रकोष्ठ, म.आ. समीक्षा यादव थाना इनायतनगर, म.आ. मोनिका यादव थाना इनायतनगर, म.आ. ज्योति तिवारी थाना को रूदौली, म.आ. शशिलता यादव महिला थाना, म.आ. संगीता देवी थाना रौनाही तथा ऋषिका तिवारी व नेहा वर्मा टेनिस बाल क्रिकेट की राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल है।