वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित



  • डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी सहित कई हस्तियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ - वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आदर्श गौरव सम्मान 2023 का आयोजन यू.पी. प्रेस क्लब में किया गया।उक्त कार्यक्रम सुप्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी के सम्मान में आयोजित था।इस अवसर पर आयोजक डॉक्टर रूबी राज सिन्हा व प्रशांत प्रवीण सिन्हा तथा संयोजक अब्दुल वहीद व परवेज़ अख़्तर ने डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह,बुके देकर ,शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बता दें कि डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी को मलेशिया में चिकित्सा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनकी लखनऊ वापसी पर सम्मान मिलने की खुशी में 'एक शाम डॉ आदर्श त्रिपाठी के नाम' से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं ।

इस अवसर पर साहित्यकार पद्मश्री डॉ विद्या बिन्दु सिंह, समाजसेवी मुरलीधर आहुजा,डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी, संतोष श्रीवास्तव, अब्दुल वहीद, सुशील दुबे, अज़ीज़ सिद्दीकी, अजय वर्मा, आरिफ मुकीम, जितेंद्र कुमार खन्ना, मोहम्मद इमरान, परवेज अख्तर, जमील मलिक, देवा शरीफ से अरशद मुर्तूजा वारसी, इमरान कुरेशी सीता नेगी, डॉ सलीम, डॉ निदा फातिमा, वेद व्रत वाजपेई, डॉ सृष्टि, डॉ रिचा त्रिपाठी,नीतू सिंह,डॉ नीतिश दुबे,डॉ दीपाली गुप्ता, डॉ प्रिया वर्मा,परमजीत सिंह, डॉ प्रिया पांडे,पूर्व पार्षद गणेश कनौजिया,डॉ बसला गुप्ता, डॉ मनोरमा, श्रीराम मिश्रा, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ अवधेश द्विवेदी, डॉ मनमोहन गुप्ता, डॉ पीयूष शुक्ला,डॉ राधेश्याम यादव, डॉ आशीष शर्मा, पत्रकार एन आलम, जावेद बेग, धर्मेंद्र कुमार, शबाब नूर, जमील मलिक, अतहर रज़ा, परमजीत सिंह, मोहम्मद इमरान गुड्डू, सय्यद गुलाम हुसैन, सरफराज ज़ाहिद, शादाब अहमद, ज्ञानेंद्र,अखिलेश, आतिफ लुकमान, मोहम्मद राशिद,सरफुद्दीन, सना परवीन, मुस्कान, एंकर एंजेल प्रवीण और विजय और रिची को भी सम्मानित किया गया।

समारोह का कुशल संचालन एंजेल प्रवीन सिन्हा और विजय कुमार गुप्ता ने किया।