मैनपुरी के करहल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव



लखनऊ (डेस्क) - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पार्टी की परंपरागत सीट मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे।समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लडऩे की पुष्टि की। इससे पहले लखनऊ में बुधवार को ही अखिलेश यादव ने इसका संकेत दिया था।

अखिलेश यादव के चुनाव का प्रभारी मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप यादव को बनाया गया है। मैनपुरी से ही मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। यहां पर 20 फरवरी को मतदान होगा।