UP Vidhansabha Chunav 2022: मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा



लखनऊ (डेस्क) - यूपी भाजपा में संकट थमता नहीं दिख रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व दारा सिंह चौहान के बाद अब धर्म सिंह सैनी ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा ने दिया है। धर्म सिंह सैनी ने ट्वीट से इसकी जानकारी दी है।

सूत्रों के अनुसार सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी भी वापस कर दी है। सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे डॉ. धर्म सिंह सैनी ने गत चुनाव में कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था। इमरान मसूद भी गत दिवस सपा में शामिल हो गए हैं। धर्म सिंह सैनी के सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा सीट से ही लड़ने की संभावना है।