प्रधानमंत्री मोदी ने किया 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन



नई दिल्ली (डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती के मौके पर बुधवार को पुदुच्चेरी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने “मेरे सपनों का भारत” और “अनसंग हिरोज ऑफ इंडियन फ्रीडम मूवमेन्ट” (भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम महानायक) पर चयनित निबंधों का अनावरण भी किया। एक लाख से अधिक युवाओं ने इन दो विषयों पर निबंध लिखे थे, जिनमें से कुछ निबंधों को चुना गया था।

इन योजनाओं का भी किया उद्घाटन :

  • प्रधानमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के एक प्रौद्योगिकी केंद्र का भी उद्घाटन किया। यह युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देगा। इसे लगभग 122 करोड़ रुपये के निवेश से पुदुच्चेरी में स्थापित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री ने ओपन एयर थियेटर युक्त एक प्रेक्षागृह पेरुनथलैवर कामराजर मनीमण्डपम का भी उद्घाटन किया, जिसे लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से पुदुच्चेरी सरकार ने निर्मित किया है। इसे मुख्य रूप से शैक्षिक उद्देश्य के लिये इस्तेमाल किया जायेगा। यहां एक हजार से अधिक व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है।