उत्तर प्रदेश : ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही चिकित्सकों से लें सलाह



लखनऊ - अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि सामान्य प्रकार की बिमारियों के लिए ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही चिकित्सकों से सलाह ली जा सकती है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

एक दिन में कुल 2,05,309 सैम्पल की हुई जांच : श्री प्रसाद ने बताया कि  प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,05,309 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 11,089 नये मामले आये हैं। वहीं  विगत 24 घण्टों में 543 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 44,466 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 43,050 लोग होम आइसोलेशन में है।

उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 10 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 19,86,522 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 5,00,140 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,29,81,915 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 90.20 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,99,78,343 लगायी गयी है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,29,60,258 डोज दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कल से प्रदेश में प्रीकॉशन डोज देना भी प्रारम्भ हो गया है। कल को 59,696 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। इस प्रकार अब तक कुल मिलाकर 21,59,61,175 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।