Under-19 Asia Cup: भारत आठवीं बार बना चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को हराया



नई दिल्ली (डेस्क) - भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने यश धुल की कप्तानी में श्रीलंका अंडर 19 टीम को 9 विकेट से  हराकर अंडर 19 एशिया कप 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

UAE में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। बारिश के खलल के चलते मैच को 38 ओवरों का कर दिया गया था, जिसमें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 106  रनों का स्कोर बनाया। डकवर्थ लुईस नियम से भारत को जीत के लिए 102 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया।

सके साथ ही भारतीय अंडर 19 टीम ने आठवीं बार ये खिताब अपने नाम किया। बता दें साल 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता बने थे।