देश की अग्रणी पैथोलॉजी सेवा प्रदाता कंपनी डॉ लाल पैथलैब्स द्वारा लखनऊ के इंदिरा नगर सी-ब्लॉक में हेल्थ चेकअप आयोजित



लखनऊ - आज  सी-ब्लॉक इंदिरा नगर के कशिश पार्क में  देश की अग्रणी पैथोलोजिकल लैब डॉ लाल पैथलैब्स की तरफ से रियायती दरों में  खून जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमे कॉलोनी के निवासियों के विभिन्न प्रकार के ब्लड सैम्पल्स जैसे शुगर, कोलेस्ट्रॉल, थाइरोइड, विटामिन D आदि का रियायती दरों पर परीक्षण किया गया।

इस कैम्प में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी अत्यंत सराहनीय रही। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अशोक उपाध्याय भी उपस्थित रहे जिनका सभी निवासियों की तरफ से स्वागत किया गया। इस शिविर का सफल आयोजन इंदिरा नगर से-06 रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के गुलशन समी, संजय प्रकाश एवं अम्बुज सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के पूर्व नगर महामंत्री अमिताभ श्रीवास्तव एवं गणेश मार्केट व्यापार मंडल के महामंत्री ऐ के द्विवेदी भी उपस्थित रहे। शिविर का समापन क्षेत्रीय पार्षद अशोक उपाध्याय ने सभी को धन्यवाद देकर किया।