कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने जारी किया कांग्रेस का ’’महिला घोषणापत्र’’



  • ‘‘महिला घोषणापत्र’’ के साथ ’’लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ थीम सांग हुआ जारी

लखनऊ - कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई एक विशेष प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस का महिला घोषणापत्र और ’’थीम सांग’’ जारी किया।

प्रियंका गांधी ने शक्ति विधानश् शीर्षक से महिला घोषणा पत्र जारी करते हुए उनके स्वाभिमान, स्वावलम्बन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा, और सेहत से जुड़ी तमाम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस 40 फ़ीसदी टिकट ही नहीं देगी, रोज़गार में भी आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फ़ीसदी नौकरियां भी महिलाओं को दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा पुलिस बल में 25 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित की जायेंगी। महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष अधिकार प्राप्त  आयोग का गठन किया जायेगा। थानों में महिला सिपाहियों की नियुक्ति अनिवार्य की जाएगी। घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और निराक्षित महिलाओं के लिए जिला स्तर की हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। वहीं सरकारी बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त होगी।

प्रेस कांफ्रेंस को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र ने भी संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस का संचालन पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत ने किया।