Forbes List: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बनीं भारत की सबसे शक्तिशाली महिला



नई दिल्ली - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) भारत की अब सबसे सबसे पावरफुल महिला बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय Forbes मैग्जीन ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में भी शुमार किया है। फोर्ब्स की ताजा सूची में उन्हें 37वां स्थान दिया गया है। एचसीएल की रोशनी नाडर 52वें स्थान पर, बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ को 72वें स्थान पर और नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को सूची में 88वां स्थान पर मौजूद हैं।  Forbes ने निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार ‘दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं’ की लिस्ट में जगह दी है।

फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में मैकेंजी स्कॉट को पहला स्थान दिया है। वहीं लिस्ट में दूसरे स्थान पर अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।