75 महिला उद्यमियों को मिलेगा वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड



लखनऊ - नया भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के मजबूती के बिना अधूरा है। महिलाशक्ति की यही आकांक्षा बीते 7 वर्ष में केंद्र सरकार की सोच और योजनाओं का आधार बनी है। केंद्र सरकार की इसी दृष्टि की झलक मिलती है 2018 से हर वर्ष नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच द्वारा दिए जाने वाले वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स में। इस साल जब देश आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है, यह पुरस्कार ऐसी 75 महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में न सिर्फ आत्मनिर्भर व्यवसाय की राह दिखाई है, बल्कि अपनी असाधारण क्षमताओं के साथ व्यापार में आने वाली तमाम चुनौतियों को भी पार किया है। इसके लिए 31 दिसंबर तक नामांकन मांगे गए हैं।

आवेदन पत्र https://wep.gov.in/ पर उपलब्ध है। महिला उद्यमी स्व-नामांकन कर सकती हैं या दूसरों द्वारा भी नामांकित की जा सकती हैं। इस अवार्ड के लिए सात श्रेणियों में से एक या एक से अधिक श्रेणी में नामांकन किया जा सकता है।