अब हाईवे पर हादसे में घायलों को वक्त पर अस्पताल पहुंचाने पर नकद इनाम



लखनऊ (डेस्क) - हाईवे पर हादसे होते हैं लेकिन वक्त पर मदद नहीं मिलने की वजह से कई लोगों की जान चली जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2030 तक सड़क हादसों में मरने और घायल होने वालों की तादाद घटा कर आधी करने का टारगेट रखा है। केंद्र सरकार की कोशिश उससे पांच साल पहले यानी 2025 तक ही इस लक्ष्य तक पहुंचने की है।

इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पहले कड़े नियमों के साथ मोटर व्हीकल एक्ट 2021 को लागू किया गया था, अब इसी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को नकद प्रोत्साहन देने की शुरुआत की है। इसके तहत 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसे ‘नेक मददगार’ नाम दिया गया है। मुसीबत में मदद करने वाले व्यक्ति को एक वर्ष में अधिकतम 5 बार सम्मानित किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगार लोगों को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। मं‌त्रालय द्वारा एक पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है, जिसमें हर महीने घायलों की मदद करने वाले लोगों को पूरी जानकारी अपलोड की जाएगी।

 

^Source : New India Samachar