फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा



लखनऊ (डेस्क) - फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम अयोध्या कैंट कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'अयोध्या कैंट' रखने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नाम बदलने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।  इसमें कहा गया है कि सीएम योगी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलने का फैसला किया है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें योगी आदित्यनाथ सरकार ने इससे पहले 2018 में फैजाबाद का नाम अयोध्या जनपद करने की घोषणा की थी।