Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओलिंपिक के सेमीफइनल फाइनल में बनाई जगह



टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि ये पहली बार है जह टीम इंडिया ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है।

टोक्यो 2020 की महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हॉट फेवरेट ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर भारतीय महिलाओं ने इतिहास रच दिया। तीन बार की ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर इस जीत के साथ ही भारतीय महिलाएं पहली बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।