चंडीगढ़ में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप



नई दिल्ली (न्यूज़ डेस्क) - चंडीगढ़ में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। ये मामला मई का ही है, लेकिन जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद इसका पता अब चला है।

मई में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे नमूने : मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के संपूर्ण जीनोमिक जांचने के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट चिंताजनक है। चंडीगढ़ से मई में नई दिल्ली के एनसीडीसी लैब 50 नमूने भेजे भेजे गए थे।  जिसमें 33 में डेल्टा वेरिएंट (बी.1.617.2) और एक में डेल्टा प्लस वेरिएंट (एवाई.1) मिला है। वहीं एक मरीज में अल्फा वेरिएंट (बी.1.1.1.7) पाया गया है।