बुद्धेश्वर विकास महासभा लखनऊ ने ललिता मिश्रा को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया



लखनऊ 27  सितम्बर 2020 - बुद्धेश्वर विकास महासभा की आज डी डी एस  लॉन में आयोजित हुई बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए ललिता मिश्रा को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष एवं सुनीता पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मयंक बाजपेयी को प्रदेश मंत्री एवं अर्चना साहू को नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा बना गया।

सभी नवनियुक्त पदाहिकारिओं को मुख़्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र तथा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा के साथ संरक्षक रामशंकर राजपूत , गिरिराज किशोर अग्रवाल ,सालिक राम यादव , प्रदीप तिवारी , समेत महासभा के अन्य पदाघिकारी भी उपस्थित रहे।