पूर्व फुटबॉलर परिमल दे का हुआ निधन



लखनऊ/कोलकाता (स्पोर्ट्स डेस्क) - पूर्व स्टार फुटबॉलर परिमल दे का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार रात 12 बजकर 15 मिनट पर कस्बा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। मृत्यु के समय वह 82 वर्ष के थे।

 1970 में ईस्ट बंगाल के शील्ड फाइनल के हीरो थे। परिमल को मैदान में ”जंगलदा” के नाम से जाना जाता था। वह अल्जाइमर से पीड़ित थे। बाद में शारीरिक स्थिति और बिगड़ गई। 1970 के आईएफए शील्ड फाइनल में ईरान के पास क्लब के खिलाफ परिमल दे ने गोल दागा था। उन्होंने कुआलालंपुर में 1966 मर्डेका कप में कोरिया गणराज्य के खिलाफ मैच का एक मात्र गोलकर भारत को कांस्य पदक दिलाया था। घरेलू स्तर पर भी उन्होंने अपनी टीम को 1962, 1969 में दो बार संतोष ट्रॉफी जिताने का गौरव प्राप्त था। पूर्वी बंगाल के लिए फारवर्ड के रूप में खेलते हुए उन्होंने 84 गोल किए और 1968 में क्लब की कप्तानी भी की।बीमारी में परिमल दे की याददाश्त भी चली गई थी।