आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया



नई दिल्ली(डेस्क) - आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को कोरोना संक्रमण और निमोनिया के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है।

मोदी ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। मोदी ने बताया कि वह दो सप्ताह में दो बार कोविड से संक्रमित हुए और उन्हें ‘एक्यूट निमोनिया’ है, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर भी जारी की है।