World Cup 2023 Final: ऑस्‍ट्रेलिया ने छठी बार जीता वर्ल्ड कप, फाइनल में टीम इंडिया की हार



नई दिल्ली (डेस्क) - अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। एक बार फिर भारतीय टीम आईसीसी खिताब का सूखा खत्‍म करने में नाकाम रही।

ऑस्‍ट्रेलिया द्वारा पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकारने वाली भारतीय टीम 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी और जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। ये ऑस्ट्रेलिया का वनडे वर्ल्ड कप का छठा खिताब रहा। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

भारत ने 12 साल बाद वर्ल्‍ड कप फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। हार के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा बेहद भावुक दिखे।

 

;