नई दिल्ली (स्पोर्ट्स डेस्क) - विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा है। विराट कोहली, शुभमन गिल और सूर्यकुमार को भी जगह दी गई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है. शार्दुल ठाकुर भी जगह बनाने में सफल हुए हैं।
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में जगह मिली है। अगर भारत के बॉलिंग अटैक की बात करें बुमराह के साथ-साथ मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव टीम का हिस्सा हैं। कुलदीप स्पिन बॉलिंग के साथ एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।