लखनऊ(स्पोर्ट्स डेस्क) - वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। कप्तानी शुभमन गिल के पास है और उपकप्तान रवींद्र जडेजा बनाए गए हैं। वहीं करुण नायर के साथ सरफराज खान को टीम में जगह नहीं मिली है। देवदत्त पडिक्कल की टीम इंडिया में वापसी हुई है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होगा। पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा।