लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित तृतीय लखनऊ जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ने लोगों को एक यादगार अनुभव दिया। इस दौरान गार्गी द्विवेदी, शांभवी यादव, गर्विका गुप्ता, आन्या श्रीवास्तव, सान्वी तिवारी, सान्वी त्रिपाठी, अर्पित पाल ने विभिन्न वर्गो में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की।
गोमतीनगर लखनऊ स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में आयोजित चैंपियनशिप में जिले भर से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में हुए आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने फ्रीस्टाइल, वेस्टर्न डांस, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, हिप-हॉप, बॉलीवुड आदि में अपना हुनर दिखाया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्रा (आईएएस, अतिरिक्त चुनाव आयुक्त, उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग, लखनऊ) सहित विशिष्ट अतिथि स्क्वॉडर्न लीडर तूलिका रानी व श्रीमती नीमा पंत (मिसेज यूनिवर्स), प्रोड्यूसर व कास्टिंग डायरेक्टर पंकज ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस चैंपियनशिप के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
इस दौरान श्रीमती रचना गोविल (अर्जुन पुरस्कार विजेता और सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक साई, संरक्षक, बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी), डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह (उप निदेशक इग्नू और कार्यकारी अध्यक्ष- बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी), केबी पंत (सीईओ, बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी), डॉ. नीरज जैन (बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी) व जसपाल सिंह (सचिव, कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश) भी मौजूद रहे।
चैंपियनशिप के परिणाम :