नई दिल्ली (डेस्क) - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने लेव एयर नेवीगेशन सर्विसेज ऑफ स्वीडन ने आज नई दिल्ली स्थित प्राधिकरण के कॉरपोरेट मुख्यालय में एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
समझौते के तहत अगली पीढ़ी वाली सतत विमानन प्रौद्योगिकी को तैयार करने और उसे संचालित करने तथा स्मार्ट विमानन समाधानों की पड़ताल करने की क्षमताओं के मद्देनजर भारत तथा स्वीड़न के दोनों वायु विमानन सेवा प्रदाता करीबी सहयोग करेंगे। इस समझौता-ज्ञापन से दोनों देशों के बीच विमानन विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी के द्विपक्षीय आदान-प्रदान का रास्ता खुल जायेगा। इसके जरिये भारतीय कंपनियां तेजी से उन्नति करेंगी, तो वहीं दूसरी तरफ वे स्वीडन के नवोन्मेष और विशेषज्ञता से भी लाभ उठायेंगी। समझौता-ज्ञापन के आलोक में वे आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग करने में सक्षम होंगी।
इन मुद्दों पर बनी सहमति :