नई दिल्ली(डेस्क) - गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। सूची के मुताबिक पद्म विभूषण 7, पद्म भूषण 19 और पद्म श्री पुरस्कार 113 हस्तियों को मिलेंगे। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम और दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।
मशहूर लोकगायिका दिवंगत शारदा सिन्हा और उनके साथ ही सात हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है, वहीं मशहूर गायक पंकज उधास और दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। वहीं किशोर कुणाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी, एमटी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी को मरणोपरांत पद्म भूषण पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, साध्वी ऋतंभरा, अभिनेता एस. अजित कुमार और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
देखें पूरी लिस्ट :
पद्म विभूषण पुरस्कार -
पद्म भूषण -
केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया है। गायक अरिजीत सिंह, क्रिकेटर आर अश्विन और गायिका जसपिंदर नरूला को पद्मश्री मिला है। देश की 30 से अधिक गुमनाम हस्तियों को भी सरकार ने सम्मानित किया है। मध्य प्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होल्कर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, कुवैत की योग शिक्षिका शेखा एजे अल सबा, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलेन गैंटजर को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है ।