लखनऊ(डेस्क) - राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 38 की उम्र में अपने सबसे पसंदीदा खेल को अलविदा कहने का फैसला किया है। नवंबर में होने वाला टेनिस टूर्नामेंट डेविस कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।
नडाल ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए सभी फैंस को शुक्रिया कहा है। नडाल ने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं। पिछले महीने, नडाल ने लेवर कप 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था, जो एक पेशेवर के रूप में कोर्ट पर उनका अंतिम इवेंट था।