नई दिल्ली (डेस्क) - तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,000 से अधिक हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 15 हजार से अधिक बताई जा रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन से रेस्क्यू टीम तुर्किये के लिए रवाना हो गयी है।
एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जनसंपर्क अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि तुर्किये में आए भूकंप के चलते राहत एवं बचाव कार्य के लिए हिंडन एयरपोर्ट से एनडीआरएफ की 51 सदस्यीय टीम भारतीय वायुसेना के विमान से अडाना एयरपोर्ट (तुर्किये) के लिए मंगलवार की भोर में लगभग 03 बजे रवाना हुई है।