पुणे एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, 'तुकाराम महाराज' के नाम से होगी पहचान
23 Sep 2024
Khushi Samay
मुंबई(डेस्क) - महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एकनाथ शिदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, पुणे एयरपोर्ट का नाम बदल दिया गया है, अब नया नाम जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज आंतरराष्ट्रीय विमानतल, पुणे रखा गया है।