संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं व्यंजना आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के तत्वाधान में हुआ आयोजन
प्रयागराज / लखनऊ - उत्तर प्रदेश लोक नृत्य, नाट्य, गीत, गाथा, चित्रकला एवं परिधान की राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार प्रयागराज संगीत समिति, प्रयागराज में किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में लोक नृत्य, गायन, पेंटिंग, नाटक, लोकगीत, चित्रकला, आदि समेत कई विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से कई राजकीय, माध्यमिक व वित्तविहीन विद्यालयों के छात्रों के अलावा अन्य कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रियांशु श्रीवास्तव द्वारा किया गया।