श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रदेश भर में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन जारी है। आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे व्यापक तलाशी अभियानों के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने घाटी के 48 पर्यटक स्थलों को अस्थायी रूप से बंद करने का बड़ा फैसला लिया है।
सरकारी आदेश के मुताबिक, इन स्थलों को सुरक्षा समीक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों के चलते बंद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के 87 पर्यटन स्थलों में से 48 पर फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यह कदम संवेदनशील इलाकों में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
जिन प्रमुख पर्यटक स्थलों को बंद किया गया है, उनमें शामिल हैं:
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा हालात सामान्य होने पर इन स्थलों को फिर से खोला जाएगा। वहीं, अन्य पर्यटन स्थलों पर फिलहाल पर्यटकों को घूमने की अनुमति बनी रहेगी।
सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन भी तेज जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के सफाए के लिए सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियां संयुक्त अभियान चला रही हैं। कई आतंकियों को ढेर किया जा चुका है और लगातार तलाशी अभियान जारी हैं। सरकार और सुरक्षाबलों का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में शांति बहाल करना और नागरिकों तथा पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।