लखनऊ - महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने आज लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में पीएम केयर PSA ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट 960 LPM का लोकार्पण किया गया।
बता दें प्रधानमंत्री द्वारा PM Care PSA Oxygen Generator Plant का आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश, उत्तराखण्ड से लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में डिजिटल लिंक के माध्यम से भेंट किया गया है। डिजिटल लिंक के माध्यम से पी०एम० केयर प्लाण्ट साइट पर जनप्रतिनिधिगण,/स्वास्थ्य कर्मी ने कार्यक्रम को सुना और देखा ।
इस अवसर पर डा. वेद ब्रत सिंह महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डा. कल्पना सिंह, महानिदेशक, परिवार कल्याण, डा. दीपा त्यागी, निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, डा0 अमिता यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा. अजय शंकर त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक, लोक बन्धु चिकित्सालय, लखनऊ की उपस्थिति थे