लखनऊ - जनपद में डेंगू के प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों के द्वारा विभिन क्षेत्रों में छिड़काव की एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं | इसी क्रम में शुक्रवार को उदयगंज चैराहा, ऐशबाग क्षेत्र स्थित जुबली इण्टर कालेज, मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन, तिवारीगंज स्थित थाना बी0बी0डी0, सुजानपुरा स्थित न्यू पब्लिक स्कूल, लखनऊ माडल, मानस हास्पिटल, न्यू हैदरगंज, खाद गोदाम के निकट कंचनपुर गाँव, आशियाना स्थित खजाना मार्केट एवं उसके आस-पास लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव एवं फागिंग का कार्य कराया गया तथा जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।
जनपद में डेंगू के 26 धनात्मक (अलीगंज-4, चन्दरनगर-2, इटौजा-1, एन0के0 रोड-4, टूडियागंज-2, चिनहट-4, इन्दिरानगर-5, सरोजनीनगर-2, सिल्वर जुबली-2) रोगी पाए गए । इसके साथ ही जनपद में लगभग 925 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “05” घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों/भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया।
क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखने, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोंछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छररोधी क्रीम लगाने, मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।
स्वयं से बचाव के उपाय :
क्या न करे :