लखनऊ(डेस्क) - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश का पहला नौसेना संग्रहालय बनाए जाने की तैयारी है। इसे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका भूमि पूजन किया। ये संग्रहालय इकाना स्टेडिएम के पास बन रहा है और इस शौर्य संग्रहालय म्यूजियम में रिटायर्ड युद्धपोत रखे जाएंगे। यह देश का पहला शौर्य संग्रहालय होगा। इस संग्रहालय में नौसेना के उपकरण मूल स्वरूप में उपलब्ध होंगे। डी कमिशनिंग के बाद आईएनएस गोमती यहां आकर्षण का केंद्र होगा।
इस कार्यक्रम में सीएम के साथ मंत्री जयवीर सिंह, विधायक राजेश्वर सिंह, मुख्य सचिव डीएस मिश्रा और नौसेना के अफसर मौजूद रहे।