लखनऊ (डेस्क) - न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल चोट के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में लिया गया है।
बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकाररी दी है। मंगलवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए प्रैक्टिस सेशन में भी केएल राहुल ने हिस्सा नहीं लिया था।
| दिन | दिनांक | मैच | स्थान |
| गुरूवार | 25 नवंबर 2021 | पहला टेस्ट | कानपुर |
| शुक्रवार | 3 दिसंबर 2021 | दूसरा टेस्ट | मुंबई |