IPL में इसी साल जुड़ी नई फ्रेंचाइज़ी लखनऊ ने एक और बड़े नाम को अपने साथ जोड़ लिया है, गौतम गंभीर को बनाया मेंटर



नई दिल्ली (डेस्क) -  आईपीएल 2022 में उतर रही नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को अगले सीजन के लिए अपना मेंटर  नियुक्त किया है। बता दें लखनऊ फ्रेंचाइजी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर को अपना कोच नियुक्त किया था। ऐसे में अब क्रिकेट के दो बड़े नाम लखनऊ के साथ जुड़ गए हैं।

इसके पहले गंभीर आईपीएल में दो टीमों से खेले चुके हैं। सबसे पहले वे अपने घरेलू राज्य दिल्ली की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेले।  फिर वह कोलकाता नाइट राइडर्स चले गए जहां उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 2012 में इस टीम ने गंभीर की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा अपना पहला खिताब जीता था, तो वहीं 2014 में इस टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को मात दे अपना दूसरा खिताब जीता था ।

;